विराट-अनुष्का के घर आई नन्ही परी, सोशल मीडिया पर शेयर की गूड न्यूज

ख़बरें अभी तक || टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पापा बन गए है। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है।

खुद विराट कोहली ने ट्वीट कर यह खुशखबरी साझा की है। विराट कोहली से सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी की उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है।

विराट ने ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी”

जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है।

सोमवार सुबह ही अनुष्का शर्मा डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंची थी, इस दौरान उनके साथ विराट कोहली भी मौजूद थे।

बता दें कि अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद आज उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया है।