हरियाणा की हवा में घुला जहर, इन जिलों का AQI पहुंचा 500 के पार !

ख़बरें अभी तक || सर्दियों की शुरूआत के साथ ही प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के कई अन्य राज्यों की हवा में ‘जहर’ घुल चुका है। वहीं बात हरियाणा की करें तो यहां भी प्रदूषण का स्तर बेहद खराब है। जिससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में फसल अवशेष जलाए जाने की वजह से स्मॉग छाया हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बरसात होने या तेज हवा चलने तक करीब एक किलोमीटर की लेयर में स्मॉग बना रह सकता है। हरियाणा के कई जिले ऐसे भी है जहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है और AQI लेवल 500 के पार पहुंच चुका है।

हरियाणा के इन जिलों की हवा ‘खतरनाक’ !

फरीदाबाद का AQI 552 तक पहुंचा ।।

जींद का AQI 536 तक दर्ज हुआ ।।

नारनौंद का AQI भी 536 के करीब जा पहुंचा ।।

गुरुग्राम का AQI 499 ।।

सोनीपत का AQI 488 दर्ज ।।

चरखी दादरी का AQI 444 तक पहुंचा ।।

हिसार का AQI 473 ।।

भिवानी का AQI 444 ।।

रोहतक का AQI 426 दर्ज ।।

फतेहाबाद का AQI 421 तक पहुंचा ।।

करनाल का AQI 364 ।।

पानीपत का AQI 357 दर्ज किया गया है।।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि AQI अगर 50 से लेकर 100 के बीच भी होता है तो वो भी हमारे वातावरण के लिए खराब ही है, लेकिन हरियाणा के कई जिलों में हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर है।।