5 महीने बाद फिर से पटरी पर लौटी दिल्ली मेट्रो, यहां देखिए तस्वीरें

ख़बरें अभी तक ||  पिछले 5 महीने से बंद दिल्ली मेट्रो आज से फिर पटरी पर उतरी है। कोरोना संकट के इस दौर में आज समयपुर बादली को हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन और रेपिड मेट्रो शुरू हुई है। हालांकि कैंटोनमेंट जोन में मेट्रो स्टेशन अभी बंद रहेंगे। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण 5 महीने से भी ज्यादा समय से दिल्ली में मेट्रो बंद थी।जिसकी वजह से दिल्ली वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था। लेकिन आज से दिल्ली में एक बार फिर मेट्रो सेवा शुरू हो गई है। दिल्ली मेट्रो की सेवा 7 से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी। जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में मेट्रो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम में चार बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी। इस दौरान 57 ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी। वहीं दूसरे चरण में ट्रेने सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच और शाम चार बजे से रात 10 बजे के बीच चलेंगी।वहीं इस पर अधिक जानकारी देते हुए डीएमआरसी ने कहा है कि आवश्यकता होने पर ही मेट्रों का सफर करें। मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और मेट्रो में सफर करने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत सभी नियमों का सख्ती से पालन करना और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। मेट्रो स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कम तापमान होने पर ही मेट्रो स्टेशन पर एंट्री मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 12 सितंबर से सामान्य रूप से मेट्रो चलने लगेगी।