ख़बरें अभी तक || काफी लंबे के इंतजार के बाद अब हरियाणा बीजेपी को नए जिलाध्यक्ष मिल गए है। केंद्र से लगातार विचार विमर्श के बाद हरियाणा बीजेपी ने नए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया। इसमें सबसे बड़ी भूमिका बीजेपी के नए कप्तान ओपी धनखड़ की रही। यहां देखिए कौन कौन से वो चेहरे हैं, जिन्हें अलग- अलग जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं-
|| नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट ||
- अंबाला से राजेश बतोरा
- करनाल से योगेंद्र राणा
- सिरसा से आदित्य देवीलाल
- राजेश खापड़ा, यमुनानगर
- कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी
- कैथल से अशोक ढांढ
- जींद से राजू मोर
- पानीपत से अर्चना गुप्ता
- सोनीपत से मोहनलाल बडोली विधायक
- झज्जर से विक्रम कादयान
- भिवानी से शंकर धूपड़
- दादरी से सत्येंद्र परमार
- रोहतक से अजय बंसल
- नूह से नरेंद्र पटेल
- रेवाड़ी से हुकुमचंद यादव
- पलवल से चरण सिंह तेवतिया
- फरीदाबाद से गोपाल शर्मा
- महेंद्रगढ़ से राकेश शर्मा
- गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़
- पंचकूला से अजय शर्मा
- हिसार से कैप्टन भूपेंद्र सिंह
- फतेहाबाद से बलदेव गिरोहा
यानि अब ये वो चेहरे होंगे जो जिलास्तर और जमीनी स्तर पर पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच की कड़ी साबित होंगे। लगभग एक महीने पहले ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ कर दिया था कि उनका सबसे पहला काम संगठन और जमीनी स्तर पर नई टीम तैयार करना है और पूरे 1 महीने बाद ही नई टीम का एलान कर दिया गया है।