हैवानियत की सारी हदें पार, पहले दुष्कर्म और फिर दरिंदों ने फोड़ दी मासूम की आंखे

ख़बरें अभी तक || उत्तरप्रदेश से एक बार फिर बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 13 साल की मासूम के साथ दरिंदो ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। दिल दहला देने वाला मामला लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव का है।

जानकारी के मुताबिक यहां 13 साल की एक दलित बच्ची के साथ पहले गैंगरेप और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दरिंदो ने पहले मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके बावजूद भी उनका जी नहीं भरा तो उन्होंने बच्ची की दोनों आंखें फोड़कर जुबान काट दी। इसके बाद दुपट्टे से मासूम का गला कसकर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बच्ची खेत जाने के लिए घर से निकली थी। देर तक जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिसके बाद गन्ने के खेतों से बच्ची का शव बरामद हुआ। जिसने भी मासूम के शव को देखा वह हैरान रह गया। बच्ची की आंखों पर जख्म के निशान थे और खून बह रहा था। हालांकि बच्ची के कपड़े सही सलामत है। इससे रेप की आशंका नहीं जताई जा रही थी।

जिसके बाद शनिवार देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हुई है। एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या से पहले किशोरी से रेप किया गया था। बाद में उसकी गला घोट कर हत्या कर दी गई। फिलहाल इस मामले में FIR दर्ज कर संतोष यादव और संजय गौतम नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और धारा 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ उनके खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।