हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, जानें कौन से मंत्री कहां फहराएंगे तिरंगा ?

ख़बरें अभी तक || कोरोना संकट के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में उत्साह है। हालांकि कोरोना के चलते इस बार का समारोह सादगी से मनाया जाएगा। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराएंगे और देश की जनता को संबोधित करेंगे। तो वहीं बात हरियाणा की करें तो यहां पर सीएम, डिप्टी सीएम और हरियाणा सरकार के मंत्री तिरंगा झंडा फहराएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि हरियाणा कैबिनेट के कौन से मंत्री कहां पर झंडा फहराएंगे ?

सबसे पहले बात हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की। जानकारी के मुताबिक सीएम मनोहर लाल पंचकूला में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस में हिस्सा लेंगे और यहां पर तिरंगा फहराएंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम में झंडा फहराएंगे। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता अंबाला में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

  • डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा भिवानी जिले जाएंगे और तिरंगा फहराएंगे।
  • राज्य के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर फरीदाबाद में तिरंगा झंडा फहराएंगे और परेड की सलामी भी लेंगे।
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के परिवहन मंत्री पलवल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे।
  • हिसार में ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह प्रशासनिक अधिकारियों के साथ झंडा फहराएंगे ।
  • हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल, नारनौल में तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे ।
  • हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल कुरुक्षेत्र में मौजूद रहेंगे और तिरंगा झंडा फहराएंगे ।
  • सामाजिक न्याय एवं रोजगार राज्यमंत्री, ओम प्रकाश यादव रेवाड़ी में झंडा फहराएंगे।
  • जींद में महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा मौजूद रहेंगी और तिरंगा फहराएंगी ।
  • श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक रोहतक जाएंगे और तिरंगा फहराएंगे ।
  • वहीं खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह करनाल जाएंगे। खेल राज्यमंत्री यहां तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।