कोरोना संकट के बीच हिमाचल सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा, पढ़िए ये ख़बर

ख़बरें अभी तक || कोरोना संकट के बीच जयराम सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट बैठक में जल शक्ति विभाग में 2322 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ प्रदेश में नई पंचायतों, नगर निगमों तथा नगर पंचायतों के गठन को भी मंजूरी दे दी है। इनमें विभागीय पैरा कार्यकर्ता नीति के अंतर्गत 718 पैरा पंप ऑपरेटर, 162 पैरा फिटर्स और 1442 बहुउद्देशीय कार्यकर्ता शामिल हैं, जो 486 पेयजल और 31 सिंचाई योजनाओं का संचालन करेंगे।

इसके साथ कैबिनेट ने प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है, जो मापदंडों पर खरा उतरने वाले क्षेत्रों को पंचायतों के रूप में गठित करने पर फैसला ले सकते हैं। वहीं तीन नगर निगम, जिनमें बीबीएन, सोलन व मंडी शहर शामिल हैं, को नगर निगम बनाने के लिए जिलाधीशों से विस्तृत प्रस्ताव देने को कहा है।

मंत्रिमंडल में लिए गए फैसलों की जानकारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने दी है।  बहरहाल, हिमाचल कैबिनेट की बैठक का दौर जारी है। कैबिनेट बैठक में लगातार लोगों को किसी न किसी प्रकार की राहत दी जा रही है। वहीं अब जल शक्ति विभाग में 2322 लोगों को रोजगार, वाकई बड़ी राहत की खबर है।