भारत में राफेल की हैप्पी लैंडिंग, अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए पांचों राफेल विमान

ख़बरें अभी तक || भारत के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है, क्योंकि आज राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन रहा है। देश को काफी लंबे वक्त से इस लड़ाकू विमान का इंतजार था, लेकिन आज यह इंतजार खत्म हुआ और राफेल भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गया है। राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप हरियाणा के अंबाला एयरबेस पहुंच गई हैं। अंबाला एयरबेस पर पांचों राफेल विमानों की लैंडिंग हुई। इन 5 राफेल जेट को रिसीव करने के लिए एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया अंबाला एयरबेस पर मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से अंबाला में धारा 144 लागू कर दी गई है। बता दें कि बीतें 27 जुलाई को फ्रांस के मेरिग्नाक बेस से 5 राफेल लड़ाकू विमान भारत के लिए रवाना हुए थे।