शर्मसार: बंदूक की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

ख़बरें अभी तक || राजस्थान के धौलपुर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला के साथ बंदूक की नोक पर गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला धौलपुर के सपाउ इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीते 25 जुलाई को मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। इसी दौरान दो युवकों ने बाइक से उसका पीछा किया। महिला का पीछा करते –करते दोनों युवक एनएच-123  के पास पहुंचे और महिला के सामने अपनी बाइक रोक दी। जिसके बाद दोनों युवक महिला को ओवर ब्रिज के पास किसी स्थान पर लेकर गए।

यहां दोनों युवकों ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ गैंगरेप किया और फिर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। जब पीड़िता किसी तरह घर पहुंची तो इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।