हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, विभाग ने जारी किया बुलेटिन

ख़बरें अभी तक || गर्मी के बाद अब मानसून दस्तक दे चुका है। असम- बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल है तो, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। इसी बीच अब हरियाणा में भी एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जुलाई के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

27 जुलाई के बाद एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा और तीन दिन झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर की तरफ से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण राज्य में मौसम 28 जुलाई तक परिवर्तशील है। इसके साथ ही बीच-बीच में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।