बिहार- असम में बाढ़ से हाहाकार, अब तक कई लोगों ने गंवाई जान

ख़बरें अभी तक। गर्मी के बाद अब मानसून दस्तक दे चुका है। देश के कई राज्यों में बारिश और बाढ़ से हाहाकार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से बरसती आफत अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इसी बीच बिहार, असम और उत्तराखंड में हालात और भी बिगड़ते हुए नजर आ रहे है। यहां लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए है और लोगों के आशियाने पानी में डूब चुके है।

जानकारी के मुताबिक असम में बारिश की वजह अब तक लगभग 84 लोग अपनी जान गंवा चुके है। नदियां अपनी सीमाएं तोड़ कर शहरों में घुस आई हैं। वहीं अगर बात करें पहाड़ी क्षेत्रों की तो यहां पर भी बारिश का कहर जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से जगह- जगह लैंडस्लाइड और नदियां उफान पर है। जिसके चलते मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 से 25 जुलाई तक रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी , बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।