शिमला: हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में उठा बेरोजगारी का मुद्दा

ख़बरें अभी तक। HIMACHAL VIDHANSABHA BUDGET SESSION 2020: प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का 11वें दिन प्रश्नकाल से शुरू हुआ जिसमें बेरोजगारी का मुद्दा उठा। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक सुखविंदर सिंह सुखू और विक्रमादित्या सिंह ने श्रम एवं रोजगार मंत्री से पूछा कि प्रदेश में कितने शिक्षित बेरोजगार पंजीकृत है और दो साल में सरकार ने कितने लोगों को सरकारी नौकरी या रोजगार दिया गया है।

साथ ही बाहरी राज्यों के लोगों को हिमाचल में नौकरी पर रोक लगाने के लिए नियमों में संशोधन करने पर विचार कर रही है। जिस पर श्रम एवं रोजगार मंत्री विक्रम सिंह ने सूचना एकत्रित करने की बात कही। सरकार के पास फिलहाल पूरी जानकारी नहीं है।

सदन में उठा छात्र संघ चुनावों की बहाली का मुद्दा, शिक्षा मंत्री बोले विश्व विद्यालय से प्रस्ताव आने पर सरकार करेगी विचार प्रश्नकाल के दौरान धर्मशाला से नव निर्वाचित विधायक विशाल नेहरिया ने शिक्षा मंत्री से पूछा कि क्या सरकार प्रदेश में छात्र संघ चुनाव पर लगी रोक को हटाने को लेकर विचार कर रही है।

जिस पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्ष 2014 से शिक्षण संस्थानों पर चुनावों पर प्रतिबंध लगाया गया है। शैक्षणिक संस्थानों में कानून व्यवस्था के बिगड़ने पर तत्कालीन सरकार ने यह निर्णय लिया था। छात्र संघ चुनाव सरकार तय नहीं करती हैं यह विश्व विद्यालय की कार्यकारिणी और लिंग दो की सिफारिशें के आधार पर तय किये जाते हैं। अगर विश्व विद्यालय कार्यकारिणी का सरकार के पास चुनाव बहाली के कोई प्रस्ताव आएगा तो सरकार इस पर विचार करेगी।

HIMACHAL BUDGET SESSION UPDATE…………

मुख्यमंत्री ने कोरोना को लेकर सदन में दिया वक्तव्य

मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर सदन में वक्तव्य दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि WHO  ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। देश में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है। प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तरह से अलर्ट है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 428 लोग कोरोना प्रभावित देशों से हिमाचल आये हैं। जिनमें 268 लोगों की जानकारी बीयूरो ऑफ इमिग्रेशन से जबकि 160 ने खुद जानकारी दी है। प्रदेश में 4 लोगों के सैम्पल जांच के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया था जिनकी रिपोर्ट नेगटिव आयी है। जो प्रदेश के लिए संतोष की खबर है।

5 मार्च 2020 को भारत सरकार ने covid-19 को लेकर सामूहिक सभाओं, समारोह को रोक लगाने के निर्देश दिए, जिसके बाद 6 मार्च को सरकार ने सभी जिलों को सार्वजनिक सभाओं को रोक लगाने के निर्देश दिए। केवल जरूरी सभाओं को पूरी सावधानी के साथ करने की हिदायत दी गई है। भारत सरकार ने सभी कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों के वीजा पर 15 अप्रैल तक प्रतिबंध लगा दिया है।

HIMACHAL BUDGET SESSION UPDATE………

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में यस बैंक के मामले पर विपक्ष ने शोर शराबा किया, सीएम ने विपक्ष को कहा, थोड़ा धैर्य रखें विपक्षी विधायक, सीएम ने कहा विपक्ष ने कोरोना को लेकर डर और दहशत फैलाने का काम किया।

सदन में सीएम ने दी यस बैंक में सरकारी पैसे जमा होने की जानकारी, 31 दिसंबर 2017 से पहले यस बैंक में जमा हुए 1349 करोड़, बीजेपी सरकार के दौरान यानी 2017 दिसंबर के बाद जमा हुए 1244 करोड़, Hp स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के 2017 दिसंबर से पहले 750 करोड़ जमा किये गए। बाद में बीजेपी सरकार के कार्यकाल में 625 करोड़ जमा हुए।

सदन में सीएम जयराम ने कहा कि प्रियंका गांधी से यस बैंक के संस्थापक ने 2 करोड़ में पेंटिंग खरीदी। इस पर विपक्ष का क्या कहना है। कांगड़ा सेंट्रल बैंक के 31 दिसंबर 2017 से पहले 179 करोड़ रुपये जमा हुए। बाद में 320 करोड़ जमा है। यस बैंक में इस समय 9 ब्रांचेज में 32 हजार खाते हैं। जिसमे सरकारी व निजी लोगों के 1919 करोड़ जमा हैं। धर्मशाला स्मार्ट सिटी के 2017 तक 209 करोड़ जमा हुए थे और उसके बाद अब तक 170 करोड़ जमा हैं।