शख्स श्मशान घाट से लेकर आया इंसानी हाथ,पत्नी को बोला इसको पकाओ

ख़बरें अभी तक। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक ने हैवानियत की सारी हदें पार की, बता दें कि बिजनौर के रहने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को एक इंसानी हाथ दिया और कहा इसको डिनर में पका कर लाओ। ये शख्स इस इंसानी हाथ को श्मशान घाट से लेकर आया था, जैसे ही पत्नी ने यह इंसानी हाथ देखा तो वह महिला बेहोश हो गई। जैसे ही महिला को होश आया तो उसने देखा कि उसका पति वह इंसानी हाथ पकाने लगा था। जिसके बाद महिला ने शोर मचाते हुए घर से बाहर गई और पति को घर के अंदर बंद कर दिया। इसके बाद महिला ने पड़ोसियों के साथ मिलकर पुलिस में जानकारी दी।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स मानिसक रूप से कमजोर है और नशे का आदि भी है। पुलिस ने बताया कि वह पास के ही श्मशान घाट से एक इंसानी हाथ लाया था जिसे उसने अपनी पत्नी को पकाने को बोला था। आरोपी का नाम पहचान संजय है जोकि जिले के टिक्कोपुर गांव का निवासी है। इलाके के लोगों की मानें तो संजय ने हाथ को धारदार हथियार से टुकड़े-टुकड़े भी कर दिया था।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि  युवक शराबी होने के साथ मानिसक रूप कमजोर है। कुछ दिन पहले ही उसने अपने पिता पर भी हमला किया था। और अब वह श्मशान घाट से ही इंसानी हाथ लेकर आया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है। वहीं एसएचओ आरसी शर्मा ने बताया कि पुलिस को संजय के घर से इंसानी मांस मिले हैं। युवक को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि वह इसे गंगा किनारे स्थित श्मशान घाट से लाया था।

एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि संजय नाम का आरोपी बिजनौर गंगा बैराज श्मशान घाट से डेड बॉडी का अवशेष यानी हाथ घर पर ले आया था। वह उसे जला रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी संजू मानसिक रोगी है। इससे पहले वह अपने पिता को मारने के आरोप में जेल भी जा चुका है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।