मध्य प्रदेश में कांग्रेस की दुर्दशा पर दिग्विजय चौटाला ने जमकर साधा निशाना

खबरें अभी तक। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की दुर्दशा पर दिग्विजय चौटाला ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का बुरा हाल है, मध्यप्रदेश में उनकी हालत देख ली है राजस्थान में भी कांग्रेस के बिखरने की चर्चा शुरू हो गई है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में भी 31 विधायकों का जल्द ही बिखराव होगा।

राज्यसभा चुनाव के नजदीक कांग्रेस का हरियाणा में पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पिछले राज्यसभा चुनाव में जो बीज बोए थे इस बार उनके साथ भी वैसा ही होगा। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार पर फैसला दुष्यंत चौटाला ही करेंगे।

छात्र संघ चुनाव को दिग्विजय चौटाला ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर जल्द ही इनसो की एक नई यूनिट का गठन किया जाएगा। छात्र संघ चुनाव में इनसो बड़ी ताकत के साथ उभरेगी , उन्होंने छात्र संघ चुनाव भाजपा के साथ मिलकर लड़ने के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, अगर छात्र संघ चुनाव में भाजपा और जजपा में सीटों का बंटवारा सही हुआ तो भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अभी फिलहाल भाजपा की ओर से छात्रसंघ चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं की गई है।