Xiaomi Mi 10 जल्द होगा भारत में लॉन्च,इस जबरदस्त प्रोसेसर से है लैस

ख़बरें अभी तक। Xiaomi ने बीते महीने ही चीनी मार्केट में Xiaomi Mi 10 और Mi 10 Pro 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च इस स्मार्टफोन में 108MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। चूंकि चीन में लॉन्च के बाद से ही यह चर्चा है कि Xiaomi Mi 10 भारत में भी दस्तक दे सकता है। वैसे कुछ समय पहले Xiaomi India के एमडी मनु कुमार जैन ने एक टीजर के द्वारा जानकारी दी थी ​कि  Mi 10 और Mi 10 Pro 5G भारत में जल्द लॉन्च किए जाने है। लेकिन वहीं अब सामने आई नई रिपोर्ट की मानें तो भारतीय यूजर्स के बीच Xiaomi Mi 10 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। क्योंकि कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में लगी है।

91mobiles और टिप्स्टर ईशान अग्रवाल की रिपोर्ट के मुताबिक Mi 10 भारत में दो कलर वेरिंएट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें कोरल ग्रीन और ग्रे कलर शामिल वेरिएंट ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। वहीं यह फोन 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में दस्तक देने के लिए तैयार है। जबकि चीनी मार्केट में इस स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। कयास है कि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में चीनी मॉडल के समान ही फीचर्स दिए जाएंगे।

वहीं चीन में Mi 10 के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 यानि करीब 42,400 रुपये है। जबकि 8GB + 256GB मॉडल को CNY 4,299 यानि लगभग 45,600 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,699 यानि करीब 49,800 रुपये है। चीन में यह फोन चार कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।