दुनियाभर में कैसे मनाया जाता है ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’, किसने दिया था सुझाव

ख़बरें अभी तक। दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता हैं और इस दिन दुनिया के सभी देश मिलकर महिला के अधिकारों के बारें में चर्चा करते हैं। यह चर्चा महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के बारे में की जाती हैं। साथ ही औरतों की तरक्की के हर पहलुओं पर चर्चाएं की जाती हैं।

जैसा कि सभी को पता हैं 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं लेकिन क्या आपको पता है इस दिन को मनाने का सुझाव किसने दिया था और यह दिवस दुनियाभर में कैसे मनाया जाता हैं। यदि आपको इसके बारें में जानकारी नहीं है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारें में जानकारी देंगे।

महिला दिवस मनाने का यह सुझाव किसने दिया?

महिला दिवस मनाने का यह सुझाव एक महिला का ही था, जिनका नाम क्लारा ज़ेटकिन था उन्होंने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी औरतों की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया था। उस वक़्त कॉन्फ़्रेंस में 17 देशों की 100 औरतें मौजूद थीं। उन सभी महिलाओं ने इस सुझाव का समर्थन किया था।

दुनियाभर में कैसे मनाया जाता हैं महिला दिवस?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन कुछ देशों में अवकाश घोषित किया जाता है। जिसमें अफगानिस्तान, अंगोला, बेलारूस, कजाकिस्तान इत्यादि हैं। वहीं कुछ ऐसे भी देश हैं जहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केवल महिलाओं को ही छुट्टी होती है जिसमें चीन, नेपाल, मकदूनिया और मेडागास्कार शामिल हैं।

वहीं साथ ही कुछ ऐसे देश भी हैं जहां 8 मार्च यानि महिला दिवस के दिन छुट्टी तो नहीं होती लेकिन इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इसमें चिली, बुलगारिया, रोमानिया, क्रोशिया और कैमरून को शामिल किया जाता है। यहां के लोग अपने जीवन में मौजूद महिलाएं को तरह-तरह के तोहफे देते हैं। वहीं अमेरिका में मार्च का महीना ‘विमेन्स हिस्ट्री मंथ’ के तौर पर मनाया जाता है।