शरीर को स्वस्थ व ऊर्जावान बनाये रखने के लिये योग कितना जरुरी…….?

ख़बरें अभी तक। योग…………. योग शब्द संस्कृत से लिया गया है जिसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना। योग एक शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक अभ्यास है जो लोगों को शांति और आत्मविश्वास देता है। आज दुनिया योग को बहुत महत्व दे रही है। लोगों का योग के प्रति रुझान, लग्न बढ़ता जा रहा है। वहीं आजकल की जीवनशैली के अनुसार योग बहुत जरुरी हो गया। तो चलिए इसके बारें में और जानकारी लेते है……….

भारत में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, साल के 365 दिनों में यह दिन साल का सबसे बढ़ा दिन होता है….इस दिन भारत सहित पूरे उत्तरी गोलार्द्ध में सभी देशों में दिन बड़ा और रात छोटी होती है। एक पल ऐसा भी आता है जब परछाई तक गायब हो जाती है। इस दिन सूर्य की किरणें ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती हैं।

21 जून यानि साल के सबसे बढ़े दिन सूरज उत्तरी गोलार्द्ध से चलकर भारत के मध्य से गुजरी कर्क रेखा में आ जाता है। इसलिए सूर्य की किरणें इस दिन ज्यादा समय तक धरती पर पड़ती हैं। यही वजह है कि 21 जून को दिन बड़ा और रात छोटी होती है। वहीं इस दिन दोपहर में सूरज बहुत ऊंचाई पर होता है। इसके बाद 21 सितंबर के आसपास दिन व रात की अवधि बराबर हो जाती है।

इसके बाद दिन के मुकाबले रात बड़ी होने लगती है। यह प्रक्रिया 23 दिसंबर तक जारी रहती है। वहीं 21 जून को गर्मी की शुरुआत भी कहा जाता है और दक्षिणी गोलार्द्ध में रह रहे लोगों के लिए ये सर्दी की शुरुआत मानी जाती है। यही कारण है कि साल का सबसे बड़ा दिन होने की वजह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने के लिए चुना था।

अब आपको बताते है योग का हमारे जीवन में क्या महत्व है…….

योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपके शरीर को आराम और आपके मन को शांति से रहने में मदद करता है। योग से आनंद का अनुभव होता है… अब आपको बताते है योग शब्द के अर्थ के बारें में….योग के दो अर्थ होते है दोनों ही अर्थ हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होते है।

पहला अर्थ है जोड़ और दूसरा अर्थ है समाधि यानि ध्यान लगाना…..जब तक हम अपने शरीर को योग से नहीं जोड़ेंगे तब तक ध्यान में जाना मुश्किल है….ध्यान योग का महत्वपूर्ण भाग है…ध्यान के माध्यम से ही शरीर और दिमाग का मिलन होता है। आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी, काम का प्रेशर, अकेलापन और परिवार का ख्याल रखने के लिए योग बहुत जरुरी है। ऐसे माहौल में योग से बढ़ी कोई दवा नहीं है। योग से कार्य में शक्ति, अच्छी निंद, स्वस्थ शरीर और तेज दिमाग का विकास होता है।

सुबह अपने नियमित काम के बाद यदि आप 20 से 30 मिनट तक योगा करते है तो यह आपके शरीर और दिमाग को पूरा दिन चुस्त रखता है और आप में फूर्ती लाता है, साथ ही योगा करने से आपके शरीर में लचीलापन भी आता है। इसलिए प्रतिदिन योग करें और अपने शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाए।