चंडीगढ़: अब हर पीजी की होगी डाक्युमेंट व फिजिकल वेरिफिकेशन

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़ के सेक्टर-32 में एक पीजी में आग लगने के बाद तीन लड़कियों की जान जाने के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन हरकत में आया है और चंडीगढ़ के तमाम पीजी में प्रशासन की तरफ से डाक्युमेंट व पीजी की फिजिकल वेरिफिकेशन की जा रही है।

इस फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद जिन पीजी में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं कराई गई है या अवैध तरीके से चल रहे हैं उन पर शिकंजा कसने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है आने वाले दिनों में इस प्रकार के पीजी पर शिकंजा कसने के लिए चण्डीगढ़ प्रशासन नया रूल भी ला सकता है।