अगर पीरियड्स के दिनों में आप भी करती है चाय का सेवन तो एक बार ये खबर जरूर पढ़े

ख़बरें अभी तक। पीरियड्स के दिनों में महिलाएं अक्सर असहनीय दर्द की शिकार होती है। इस असहनीय दर्द से बचने के लिए ज्यादात्तर महिलाएं गर्मागर्म चाय का सेवन करती है। क्योंकि उनका मानना होता है कि गर्म चाय पीने से उन्हें इस दर्द से काफी हद तक निजात मिल जाती है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि एक कप चाय आपके लिए इन दिनों में कितनी खतरनाक हो सकती हैं?

तो चलिए आज हम आपके लिए लेकर आए है इससे जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

बता दें कि चाहे दूध वाली चाय हो या फिर ब्लैक या ग्रीन टी सभी में काफी मात्रा में कैफीन होता है,जो कि वैसे भी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होता है। फिर अगर बात करें महिलाओं के उन मुश्किल दिनों की तो उन दिनों अगर आप चाय का सेवन करते है तो आपको कई ऐसी बीमारी हो सकती है। जो कि वाकई बेहद खतरनाक है।

शायद ही आपको मालूम हो कि चाय पीने से आपको पेट में गैस बनने, कब्ज और कई बार तो शरीर में पानी कम होने की समस्या हो सकती है। क्योंकि चाय में थियोफीलाइन नाम का एक केमिकल पाया जाता है। यही चाय पीने की वजह से पेट फूलने की समस्या का कारण होचा है। साथ ही चाय में मौजूद कैफीन और दूध मिलकर पेट में गैस बनाते है। जिससे कई बार में पेट में दर्द के साथ मरोड़ का भी कारण बन जाता है। इसिलिए चाहे नार्मल डेज हो या फिर पीरियड्स डेज चाय के सेवन से जीतना दूर रहोंगे उतना ही शरीर के लिए अच्छा होगा।