फरीदाबाद : मकान की छत गिरने से 1 मजदूर की मौत, 2 घायल

खबरें अभी तक। फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन में अचानक मकान के छत गिरने से तीन मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए जिनमें एक मजदूर की मौत हो गई तो दो मजदूरों को काफी गंभीर चोट आई है। जिन्हें सिविल अस्पताल बादशाह खान से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। तीनों मजदूर दुर्घटना के समय खाना बना रहे थे।

दरसअल आज मकान की छत गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चश्मदीदों के मुताबिक घटना के समय मकान में 3 मजदूर खाना बना रहे थे कि तभी अचानक जोर का धमाका हुआ और छत नीचे आ गिरी जिसमें तीनों दब गए आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक एक मजदूर की मौत हो चुकी थी और 2 को काफी गंभीर चोट आई जिन्हें फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया। घायलों की पहचान बिजेन्द्र, और मुकेश के रूप में हुई है और मृतक की पहचान कैलाश के रूप में हुई है तीनो ऐटा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

वहीं डॉक्टरों ने दोनों घायलों की गम्भीर हालात को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।