कंगना रनौत के घर जल्द आएगा नन्हा मेहमान,बहन रंगोली ने ट्वीट कर दी जानकारी

ख़बरें अभी तक। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ज्यादातर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उनका सुर्खियों में रहने का कारण है उनकी पर्सनल लाइफ। दरअसल, हाल ही में शिल्पा शेट्टी एक बेटी की मां बनी हैं। यह एक सरोगेट चाइल्ड है। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल भी एक बेटी को गोद लेने की इच्छा जताई हैं। जिसका एलान उन्होंने ट्विटर पर कर दिया है।

रंगोली चंदेल ने लिखा कि मेरा एक बच्चा है। फिर भी मैं और मेरे पति एक बच्ची को गोद लेना की सोच रहे हैं। मैं कपल्स को बच्चा गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगी, बजाय सरोगेसी के। इसके जरिए उन बच्चों को घर दिलाएं जो पहले से ही इस दुनिया में हैं।उनका ख्वाब भी पूरा हो जो पैरेंट बनना चाहते हैं। मेरी बहन ने हमें प्रेरित किया है। अजय और मैंने सारी फॉर्मैलिटी पूरी कर ली हैं। कुछ ही महीनों में हमारे घर नन्ही परी आने वाली है, जिसका नाम कंगना ने ‘गंगा’ रखना तय किया है। खुशकिस्मत हूं कि मैं एक बेटी को घर दिलाने के काबिल हूं। बता दें कि रंगोली चंदेल के बेटे का नाम पृथ्वी है।