मशहूर गायक मीका सिंह के बंगले में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर ने मुंबई के अंधेरी में आत्महत्या कर ली। मैनेजर की आत्महत्या के बाद मीका सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। जानकारी के मुताबिक सिंगर मीका सिंह के स्टूडियो में काम करने वाली सौम्या नाम की महिला ने नींद की गोलियां खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। हालांकि सौम्या के आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही ? इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

वहीं वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर के मुताबिक, घटना 2 फरवरी 2020 की है।  सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। लेकिन बीते 2 फरवरी को उसने आत्महत्या कर ली। उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब में रहने वाले उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। आत्‍महत्‍या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। मृतक महिला के पास से कोई सुसाइट नोट भी नहीं बरामद हुआ है। फिलहाल इस मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।