22 फरवरी को सीएम जयराम ठाकुर करेंगे शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

ख़बरें अभी तक। मंडी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव व मेले में इस बार हिमाचल के 50 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास और विकास की गाथा की झलक देखने को मिलेगी। हिमाचल के 50 वर्षों के सफर को जलेब में झांकियों के माध्यम से दर्शाया जाऐगा इसके साथ ही सांस्कृतिक संध्याओं में थिरकन कार्यक्रम के माध्यम से भी हिमाचल के विकास के सफर को सभी के सामने प्रस्तुत किया जाऐगा। यह जानकारी मंडी में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव व मेले को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश अपने 50 वर्ष में प्रवेश कर गया है जिसके चलते इस बार मंडी के शिवरात्रि महोत्सव की थीम ‘सामान्य से सर्वमान्य‘ रखी गई है। इसके चलते इस बार शिवरात्रि महोत्सव में हिमाचल के स्वर्णिम सफर को दर्शाने वाले कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। डीसी मंडी ने बताया कि हिमाचल के इतिहास को प्रदर्शित करने के लिए जलेब में प्रदेश के 9 विभागों के माध्यम से हुई विकास कार्यों को दिखाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही पड्डल में होने वाली 25 फरवरी की सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जाऐगा।

वहीं उन्होंने बताया कि पड्डल में लगने वाली सरकारी प्रदर्शनी में भी हिमाचल के 50 वर्षों के स्वर्णिम सफर की झलक से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिससे सभी लोगों को हिमाचल के 50 वर्षों के विकास के सफर को जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस बार शिवरात्रि की मार्गदशिका का विमोचन भी किया जाएगा। डीसी मंडी ने बताया कि मेले के लिए प्रशासन ने सभी औपचारिकताऐं पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही इमारतों आदि में रंग रोगन का काय्र प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि हर बार की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि मेले में 216 देवी देवताओं को निमंत्रित किया गया है। ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मंडी अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव को शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 22 फरवरी को करेंगे। जबकि महोत्सव का समापन प्रदेश के राज्यपाल 28 फरवरी को करेंगे। महोत्सव के दौरान 22,25 व 28 फरवरी को शहर के राज माधव राय मंदिर से पड्डल तक भव्य तीन जलेब निकाली जाएंगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सांस्कृति संध्याओं में 3 हिमाचली संध्याऐं, एक सूफी व एक पंजाबी नाइट रखी गई है। उपायुक्त ने सभी से शिवरात्रि महोत्सव में बढचढ कर भाग लेने का आहवान भी किया है। प्रैस कांफ्रेंस के दौरान एडीसी मंडी, एडीएम मंडी, एएसपी मंडी, नगर परिषद की अध्यक्षा मौजूद रहे।