ख़बरे अभी तक। चीन से फैला ये कोरोना वायरस धीरे-धीरे दुनियाभर में अपनी पकड़ बनाता दिख रहा है। जिसके मद्देनजर चीन से फैले कोरोनावायरस के प्रकोप में दुनियाभर के करीब 67 हजार से ज्यादा लोग है। साथ ही बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने पिछले साल इस बीमारी के सामने आने के बाद और इसके लिए जिम्मेदार कोरोनावायरस के कारण इसे कोविड-19 नाम दिया है।
हाल ही के प्रत्येक सरकार के स्वास्थ्य अधिकारियों के ताजा आंकड़ों पर नजर डाले तो शनिवार तक चीन में 1,523 लोगों की मौत हुई और 66,492 मामलों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। वहीं हांगकांग में एक व्यक्ति की मौत समेत 56 मामले और सामने आए हैं। वहीं मकाउ में 10 मामलों की पुष्टि की गई है।
देश | संक्रमितों की संख्या |
जापान | 259, योकोहामा में खड़े क्रूज जहाज के 218 संक्रमित लोग भी शामिल, एक व्यक्ति की मौत। |
सिंगापुर | 67 |
थाईलैंड | 33 |
दक्षिण कोरिया | 28 |
ताइवान | 18 |
मलेशिया | 21 |
ऑस्ट्रेलिया | 14 |
जर्मनी | 16 |
वियतनाम | 16 |
अमेरिका | 15, एक अमेरिकी व्यक्ति की चीन में मौत |
फ्रांस | 11 |
संयुक्त अरब अमीरात | 8 |
कनाडा | 8 |
फिलीपीन | 3 मामले, एक व्यक्ति की मौत |
ब्रिटेन | 9 |
भारत | 3 |
रूस | 2 |
इटली | 3 |
बेल्जियम | 1 |
नेपाल | 1 |
श्रीलंका | 1 |
स्वीडन | 1 |
स्पेन | 2 |
कम्बोडिया | 1 |
फिनलैंड | 1 |