सीएम जयराम ठाकुर की तबीयत हुई खराब, चंडीगढ़ पीजीआई में करवाया इलाज

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें  पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया । जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चंडीगढ़ के पास रामगढ़ में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लेकिन शादी समारोह के बीच में ही उनकी तबीयत खराब हो गई।

जिसके बाद उन्हें तुरंत चंडीगढ़ पीजीआई के कार्डियक सेंटर में भर्ती करवाया गया। ख़बरों के मुताबिक  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हाई ब्लड प्रेशर के चलते पीजीआई में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इलाज डॉक्टर विजयवर्गीय ने किया। सीएम जयराम ठाकुर पीजीआई में करीब 40 मिनट तक भर्ती रहे। हाई ब्लड प्रेशर नॉर्मल होते ही डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।