बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में दोषी ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद

ख़बरें अभी तक। बहुचर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बिहार के बहुचर्चित मुज्फ्फरपुर शेल्टर होम केस में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए दोषी करार दिए गए ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट 20 मार्च, 2018 को ब्रजेश ठाकुर समेत 21 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो, बलात्कार, आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं में आरोप तय किया था। सीबीआई ने इस मामले में ब्रजेश ठाकुर को मुख्य आरोपी बनाया था।

यह केस सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्‍ली ट्रांसफर किया गया था। तब से इस मामले की सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी और अब जाकर इस मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने आरोपी ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 40 नाबालिग बच्चियों और लड़कियों से रेप और यौन शोषण होने की बात सामने आई थी। इस मामले में आरोप है कि जिस शेल्टर होम में बच्चियों के साथ रेप हुआ था, वो ब्रजेश ठाकुर का है।