OnePlus जल्द ही फास्ट चार्जिंग टेक्नालॉजी से लैस पावर बैंक करेगा लॉन्च,co-founder ने ट्वीट कर दी जानकारी

खबरें अभी तक। OnePlus जल्द ही अपना एक प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है। लेकिन इस बार वो स्मार्टफोन नही बल्कि एक पावर बैंक को लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसमें कंपनी वायर चार्जिंग की तकनीक को बेहतर करेगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी इसे फास्ट चार्जिंग टेक्नालॉजी के साथ लॉन्च करने वाली है। इसका संकेत OnePlus co-founder Carl Pei ने अपने एक ट्वीट के द्वारा दिया है।

बीते कुछ साल पहले OnePlus ने साल 2015 में अपना 10,000 एमएएच का पावर बैंक लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने पावर बैंक को दोबारा बेहतर फीचर के साथ लॉन्च करने पर विचार कर रही है। पेई के ट्वीट क्लियर तो नहीं करता है मगर उन्होंने कहा कि अगर आप फास्ट चार्जिंग पावर बैंक चाहते हैं तो आरटी (रिट्वीट) करें। वैसे अभी तक वनप्लस पावर बैंक को लेकर कोई लीक या अन्य किसी जानकारी का खुलासा नही किया गया है।

बता दें कि जल्द ही अपना वनप्लस 8 लॉन्च करने पर भी विचार कर रही है। वैसे इसकी भी कंपनी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन जैसा की कंपनी का ट्रेंड है कि वह हर साल अप्रैल तक अपना साल का पहला फोन लॉन्च करती है। सूत्रों की मानें तो बीते साल के विपरीत इस साल कंपनी अपने शुरुआत में दो नहीं बल्कि तीन फोन लॉन्च करने वाली है।