जियो की इन पांच ऐप के जरिए आप मुफ्त में फिल्में,गाने,न्यूज देख सकते हैं

ख़बरें अभी तक। क्या आपको पता है जियो सिनेमा में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिससे यूजर्स फिल्में देखते हुए अपना मोबाइल डेटा भी बचा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको वीडियो क्वालिटी के साथ थोड़ा सा समझौता करना पड़ेगा। इसके लिए सबसे पहले आपको JioCinema ओपेन करना होगा। अब इसकी Settings पर जाकर, Data Usage पर जाना होगा। यहां आपको Auto, Low, Medium और High का ऑप्शन मिलेगा। इसमें अगर आप Low सेलेक्ट करते हैं तो आपका इंटनेट डेटा कम खर्च होगा, और इसमें क्वालिटी HD नहीं होगी।

रिलायंस जियो का यह ब्राउज़र ऐप एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि यह ऐप दूसरे से कैसे अलग है तो बता दें कि इसे इस्तेमाल करने के लिए यूज़र के पास जियो कनेक्शन होना ज़रूरी नहीं है। इसका मतलब इस ऐप को कोई भी एंड्रॉयड यूज़र इस्तेमाल कर सकता है। Jio Browser एक पहला ऐसा इंडियन ब्राउजर है जिसे इंडियन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें हिन्दी समेत गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा का सपोर्ट दिया गया है। यूजर्स सेटिंग में जाकर आसानी से भाषा बदल सकते हैं।

बता दें कि Jio Browser ऐप का साइज सिर्फ 9.6 MB है। ऐप खोलते ही इसके होम पेज पर यूजर्स को पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र की खबरें मिलेंगी। इसके अलावा इस ब्राउजर में न्यूज़ अपडेट्स के लिए एक डेडिकेटेड वीडियो सेक्शन भी दिया गया है। बाकी ब्राउजर्स की तरह यूजर्स को Jio Browser में पेज को बुकमार्क करने और लिंक्स को सोशल मीडिया के जरिए शेयर करने का ऑप्शन मिलता है।

वहीं Jio Saavn पर यूज़र्स एक दो नहीं बल्कि 16 भाषाओं में गाने सुने जा सकते हैं, जिसके लिए जियो कोई चार्ज नहीं लेता है। तो अगर आप जियो सिम इस्तेमाल करते हैं तो जियो सावन से फ्री में कई भाषा में गानें सुन सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको JioSaavn डाउनलोड करना होगा। फिर आपके सामने ट्रेंडिग, टॉप Charts, JioSaavn Original गानों की लिस्ट आ जाएगी। हम में से ज़्यादातर लोगों की ऐप में डिफॉल्ट में हिंदी या अंग्रेजी भी सेलेक्ट रहता है। तो 16 भाषाओं में गानें सुनने के लिए आपको ऊपर दी गी 3 लाइन पर टैप करना होगा।

जिसे ओपेन करने पर आपके सामने Music Language का ऑप्शन आएगा, इसे सेलेक्ट करें. अब आपके सामने कई भाषाओं की लिस्ट आ जाएगी। इसमें अपने हिसाब से जितनी चाहें उसकी भाषा पर टिक कर सकते हैं। टिक करने के बाद जब यूज़र मेन मेन्यु में आएंगे तो उन्हें उन सारी भाषाओं के गाने मिल जाएंगे, जिसे यूज़र ने सेलेक्ट किया है।

वहीं Jio सिक्योरिटी ऐप के ज़रिए Jio ग्राहक ये देख सकते हैं कि फोन की कौन सी ऐप उनके फोन के लिए सेफ है। इस फोन खतरनाक ऐप को देख भी सकते हैं और अपने फोन को सिक्योर भी बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको Jio Security ऐप डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद Privacy Report में जाना होगा, अब आपको जिस ऐप के सामने ‘Privacy Risk’ दिखाई देगा, समझ लें कि वह ऐप आपको फोन के लिए खतरनाक है। इसके अलावा कुछ ऐप्स के सामने ‘Safe’ लिखा होगा, जिसका मतलब ये ऐप्स फोन सिक्योरिटी के लिए ये ऐप्स सेफ हैं।

वहीं Jio News ऐप ग्राहकों के लिए वनस्टॉप सॉल्यूशन है जिसमें यूजर्स को ब्रेकिंग न्यूज, लाइव टीवी, वीडियो, मैगजीन, न्यूजपेपर जैसे सभी चीजों का एक्सेस मिलता है। ये ऐप और वेब बेस्ड दोनों तरह उपलब्ध है। यह ऐप यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर दोनों पर मौजूद है और इसे फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा इसे आप वेब पर भी एक्सेस कर सकते हैं।