लड़के ने करवाया ₹33000 का ऐड ताकि ‘वेलेंटाइन डे’ के दिन मिल जाए कोई पार्टनर

ख़बरें अभी तक। वेलेंटाइन डे आने वाला है और ऐसे में सिंगल लोगों का दर्द भी सामने आने लगा है। 7 फरवरी से वेलेंटाइन वीक शुरु हो जाएगा। इस पूरे हफ्ते में सभी अपने-अपने पार्टनर को गिफ्ट्स देते है। लेकिन कुछ लोग सिंगल होने के कारण इस वीक काफी उदास रहते है और उम्मीद में रहते है शायद उनका भी कोई वेलेंटाइन बन जाएगा। वहीं इसके लिए तरह-तरह की तरकीबे इस्तेमाल करते है।

सिंगलपन से छुटकारा पाने के लिए ऐसा ही कुछ किया इंग्लैंड के एक लड़के ने, जी हाँ इंग्लैंड के एक लड़के ने ऐड करवा दिया, ताकि उसे कोई परफैक्ट पार्टनर मिल जाए। इनका नाम Mark rofe है और ये 30 साल के है। इन्होंने एक बिलबोर्ड लगावाया है। जिसमें वो लेटे हैं, नीचे लिखा है ‘सिंगल? डेट मार्क। ये वो हो सकता है जिसका आपको इंतजार था।’ यह बिलबोर्ड मैनचेस्टर की सड़कों पर दिखा है।

खास बात है कि मार्क ने इस बिलबोर्ड के लिए 425 यूरो (33000 भारतीय रुपये) खर्च किए है। इसका मार्क ने स्लोगन दिया, ‘वन मैन, वन बिलबोर्ड, वन मिशन।’मार्क ने बताया कि वो परफैक्ट पार्टनर की तलाश कर रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने कई डेटिंग ऐप भी ट्राय किए। उन्होंने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ पब में बैठे थे। तभी यह बिलबोर्ड वाला आइडिया आया और उन्होंने बिलबोर्ड बनवा दिया।