Union Budget 2020: वित्त मंत्री ने बजट में महिला किसानों के लिए ‘धन्य लक्ष्मी’ योजना का ऐलान किया

ख़बरें अभी तक। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण 2020 के दशक का पहला बजट पेश कर रही हैं। लगातार दो बार बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारामण देश की पहली महिला वित्तमंत्री बन गई हैं। वित्त मंत्री ने किसानों के लिए एक बड़ा एलान किया है। जानिए वित्त मंत्री ने किसानों के लिए क्या एलान किए……..

सरकार की ओर से कृषि विकास योजना को लागू किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा, सरकार का लक्ष्य किसानों की आय दोगुना करना है। किसानों की मार्केट को खोलने की जरूरत है, ताकि उनकी आय को बढ़ाया जाएगा।

वित्त मंत्री ने किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूले का ऐलान किया, वित्त मंत्री ने कहा, मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना, 100 जिलों में पानी की व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी, ताकि किसानों को पानी की दिक्कत ना आए।

पीएम कुसुम स्कीम के जरिए किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। इसमें 20 लाख किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा 15 लाख किसानों के ग्रिड पंप को भी सोलर से जोड़ा जाएगा। सरकार 2022 कर किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वित्त मंत्री ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत अब विमान से जाएगा किसानों का सामान भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल, नेशनल रूट पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। फसल के रख रखाव को लेकर भी वित्त मंत्री ने बड़ा एलान किया।

उन्होंने पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर में लेगा और नए तरीके से इसे डेवलेप किया जाएगा। देश में और भी वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए PPP मॉडल अपनाया जाएगा।

वहीं वित्त मंत्री ने बजट में महिला किसानों का भी ध्यान रखा है, उन्होंने कहा कि महिला किसानों के लिए धन्य लक्ष्मी योजना का ऐलान किया, जिसके तहत बीज से जुड़ी योजनाओं में महिलाओं को मुख्य रूप से जोड़ा जाएगा। वित्त मंत्री ने फर्टिलाइज़र के संतुलित इस्तेमाल की भी बात कही। फर्टिलाइज़र के कम इस्तेमाल के लिए जानकारी को बढ़ाया जाएगा।