Apple HomePod भारतीय बाजार में हुए लॉन्च,जानें शुरूआती कीमत

खबरें अभी तक। अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना HomePod लॉन्च किया है। वैसे तो इसे दो वर्ष पहले यानी 2017 में कंपनी ने लॉन्च किया था। लेकिन तब भारत में इसकी एंट्री नहीं कराई थी। लेकिन अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट HomePod का प्रोडक्ट पेज पर लाइव किया है।

Apple HomePod की कीमत की बात करें तो इसकी भारत में कीमत 19,900 रुपये तय की गई है। यह कीमत अमेरिका की कीमत से काफी कम है। यहां पर इसकी कीमत 299 डॉलर यानी करीब 21,000 रुपये रखी गई है। वहीं कंपनी ने HomePod को अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मन, चीन, हॉन्ग-कॉन्ग, जापान और ताइवान में भी उपलब्ध कराया हुआ है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि iPhones और iPads के लिए iOS/iPadOS 13.3.1 रोलआउट किया जा रहा है। इसमें HomePod के लिए Indian English Siri वॉयसेज का अपडेट भी दिया गया है।

Apple HomePod के फीचर्स की बात करें तो इसकी लंबाई 7 इंच की है। इसमें एप्पल-डिजाइन्ड लार्ज वूफर्स भी दिए गए हैं। साथ ही यह डीप बास उपलब्ध कराता हैं। वहीं इसमें हाई-फ्रीक्वेंसी के लिए 7 ट्विटर्स दिए गए हैं। यह स्पीकर 6 माइक्रोफोन के साथ ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें यूजर की वॉयस कमांड कमरे के किसी भी कोने से ले सकता है। इस HomePod में A8 चिप दी जा रही है। इसे स्पेस ग्रे और व्हाइट कलर में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।