हिमाचल प्रदेश में मौसम 29 जनवरी तक खराब रहने के आसार

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार 29 जनवरी तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इन दिनों पर्यटकों को ऊंचे इलाकों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। मौसम विभाग ने शिमला, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा और सिरमौर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण अभी भी प्रदेश में कई सड़कें बंद हैं। ऐसे में फिर बर्फबारी होती है तो लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। खराब मौसम के कारण पर्यटक किसी मुश्किल में न फंसे, इसके लिए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है। लोगों को ऊंचे और बर्फबारी वाले इलाकों से दूर किया जा रहा है।