हरियाणा की महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को पद्म श्री अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित

ख़बरें अभी तक। कुरुक्षेत्र- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की शाहाबाद मारकंडा निवासी महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल को 2020 का पद्म श्री अवार्ड की घोषणा पर परिवार में खुशी का माहौल है, हालांकि भारतीय हॉकी कप्तान रानी रामपाल इस समय न्यूजीलैंड मैच खेलने गई हुई है। परिवार को देर रात्रि खुशी का यह संदेश मिला कि उनकी बेटी को पद्म श्री अवार्ड मिलेगा, इस खुशी को पाते ही परिवार वालों ने खुशी मनाई।हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल इकलौती खिलाड़ी है जिनका नाम इस बार के पद्म पुरस्कार में शामिल किया गया है। वहीं रानी के पिता रामपाल बेटी को पदम श्री अवार्ड मिलने पर खुशी से फूले नहीं समाए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू देखे गए।उन्होंने कहा कि उनकी बेटी ने प्रदेश ही नहीं देश में भी हॉकी की बदौलत अपना परचम फहराया है और हॉकी खेलने की उसकी जिद्द और जुनून आज फलीभूत हुई है। रानी की मां का भी कहना है कि बेटी को पदम श्री मिलने पर वह भी खुशी है और उन्होंने सोचा नहीं था कि आज का दिन देखना भी नसीब होगा।