आज के दिन तिरंगे के रंग से मिलते-जुलते कपड़ों को पहन सेलिब्रेट करें गणतंत्र दिवस

ख़बरें अभी तक। आज देश 71वां रिपब्लिक डे मना रहा है और आज के दिन हर कोई देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। ऐसे में आप आज के दिन कुछ खास और अलग पहन कर गणतंत्र दिवस को सेलिब्रेट कर सकती है। इसके लिए आप तिरंगे के रंग से मिलते-जुलते कपड़ों को पहन सकती है। लड़के आज के दिन सफेद कुर्ते के साथ ऑरेंज जैकेट पहन सकते है तो लड़कियां सफेद कुर्ते के साथ ऑरेंज रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।अगर आप चाहें तो कपड़े के अलावा एक्सेसरीज को भी तिरंगा रंग में ट्राई कर सकती हैं। हरे और केसरिया रंग की मेटल की चूड़ी हो या फिर कंगन दोनों ही हाथों पर कूल लुक देंगे। अगर आप फैशन फ्रीक है तो बालों में तिरंगा रंग भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके पास आईशैडो तो होगा ही, बस हरे, ऑरेंज रंग के आई शैडो को लेकर केवल आगे की तरफ के कुछ बालों में लगा लें। ये स्टाइल न केवल शानदार लगेगा बल्कि आप इसमें बेहद स्टाइलिश भी नजर आएंगी।