इनेलो को फिर लगा बड़ा झटका, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में एक बार फिर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को बड़ा झटका लगा है। इसी बीच कैथल से इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दिल्ली आवास पर कैथल से इनेलो जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा कांग्रेस में शामिल हुए।

इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा रोहतक से पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले इनेलो के प्रदेश युवा अध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ ने पार्टी छोड़ दी थी। इनेलो छोड़ने के बाद जस्सी पेटवाड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली। जस्सी विधानसभा चुनाव में नारनौंद हलके से इनेलो के टिकट पर लड़े थे।