एक साल पहले हुई थी 10 साल के लड़के की 13 साल की लड़की से मुलाकात, अब लड़की है प्रेग्नेंट

ख़बरें अभी तक। साइबेरिया में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 10 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया है। यह मामला बेहद ही हैरान करने वाला है लेकिन यह सच है। इन दोनों बच्चों ने अपने मां-बाप की इजाजत से रूस के एक टीवी चैनल पर अपनी पूरी कहानी सुनाई। दोनों बच्चे अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। 13 साल के दारिया और 10 साल के इवान की दोस्ती एक साल पहले हुई थी।

बता दें कि दारिया 8 हफ्ते से प्रेग्नेंट है। दारिया ने एक टीवी शो पर बताया कि एक साल पहले हमारी मुलाकात किसी दोस्त ने कराई थी। जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। लड़की का कहना है कि उनकी मां उन्हें सपोर्ट कर रही है और उनके परिवारवालों को बेसब्री से बच्चे का इंतज़ार है।

दारिया की मां के मुताबिक जैसे ही उनकी बेटी में प्रेगनेंसी के लक्षण दिखने लगे वो उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई। लेकिन डॉक्टरों को कुछ भी पता नहीं चला। बाद में प्रेगनेंसी किट से पता चला कि वो प्रेग्नेंट है। इस टीवी शो में दारिया की मां भी आई थी और दरिया की माँ ने कहा कि प्रेग्नेंट होने के बाद उनकी बेटी ने 10 साल के उस लड़के के साथ दोस्ती की सारी कहानी बताई थी।

वहीं मेडिकल साइंस का दावा है कि 10 साल का कोई लड़का पिता नहीं बन सकता। स्थानीय डॉक्टर स्कोरोबोगैटोव का कहना है कि दोनों बच्चों में मां-बाप बनने की क्षमता है। लेकिन यहां के कुछ डॉक्टर ये मानने को तैयार नहीं हैं और वो हैरान हैं कि आखिर कैसे इस तरह का दावा किया जा रहा है। परिवारवालों का कहना है कि लोग उनकी बेटी के बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।