अब बदल जाएगा अंबाला शहर के बस- स्टैंड का नाम, जानिए क्या होगा नया नाम

ख़बरें अभी तक। अब जल्द ही अंबाला शहर के बस -स्टैंड को नया नाम मिलने वाला है। इसी के चलते अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर रखा जाएगा। यह फैसला हरियाणा सरकार ने लिया है। इस पर जानकारी देते हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि सीएम मनोहर लाल ने इस आशय के एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक असीम गोयल ने एक पत्र के माध्यम से इस बस अड्डे का नाम सुषमा स्वराज के नाम पर रखने का आग्रह किया है।  बता दें कि देश की प्रख्यात राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज अंबाला शहर से संबंध रखती थीं। चूंकि 14 फरवरी को उनका जन्मदिन है, इसलिए बस अड्डा का नामकरण भी उसी दिन से किया जाएगा।