CID विवाद पर लगा विराम: गृहमंत्री अनिल विज से लेकर CM मनोहर लाल को सौंपा विभाग

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे CID विवाद पर अब विराम लग गया है। बुधवार को हरियाणा के मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया गया है। इनमें CID की कमान गृहमंत्री अनिल विज से लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपी गई हैं।

क्या था पूरा मामला……

हरियाणा में CID विवाद का अंत हो चुका है। CID की कमान अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथों में है। पहले यह विभाग गृहमंत्री अनिल विज के पास था। दरअसल हरियाणा के मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। जिसमें कई विभागों का दायित्व मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। इनमें विवादों से घिरा CID  सीएम मनोहर लाल के पास रहेगा। इसके साथ ही राजभवन मामले और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग भी मुख्यमंत्री के पास रहेंगे।

मुख्यमंत्री के परामर्श के बाद राज्यपाल ने विभागों में फेरबदल किया है। कला एवं संस्कृतिक विभाग परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा से लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को दिया गया है। बता दें कि सीएम मनोहर लाल ने पहले ही CID विवाद पर विराम लगने के संकेत दिए थे। सीएम ने साफ कर दिया था कि उनके लिए ये कोई मुद्दा नहीं,, ये टेक्निकल लेकुना है और इसे सुलझा लिया जाएगा।

हालांकि सीआईडी विवाद के दौरान ही अनिल विज ने ये भी कहा था कि सीएम सर्वेसर्वा हैं। बहरहाल विवाद के बाद अब सीआईडी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथ में है और वो सीआईडी के बॉस हैं। हालांकि गृहमंत्री इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं वो देखना बाकी है।