पिता ने बेटे का नाम रखा ‘कांग्रेस’, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह ?

ख़बरें अभी तक। राजस्थान में एक पिता ने  अपने बेटे का नाम कांग्रेस रखा है। बेटे का नाम कांग्रेस रखने के बाद अब हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। लोग सोच रहे है कि पिता ने बेटे का नाम कांग्रेस हो क्यों रखा और इसके पीछे क्या वजह रही होगी। तो अब हम आपकों बताते है कि यह पूरा मामला क्या है ?  दरअसल उदयपुर में राज्य के सीएम अशोक गहलोत के कार्यालय में एक मीडिया अधिकारी के रूप में काम करने वाले विनोद जैन ने अपने नवजात बेटे का नाम ‘कांग्रेस जैन’ रखा है।  

पहली बेटी के जन्म के 18 साल बाद विनोद के घर जुलाई 2019 में बेटे ने जन्म लिया। इसी के चलते अब राज्य सरकार ने उनके बेटे का जन्म प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिसमें बेटे का नाम ‘कांग्रेस जैन’ है। इस पर विनोद जैन ने कहा कि मेरा पूरा परिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ है। मैं सीएम अशोक गहलोत से प्रेरित हूं। मुझे लगता है कि जब मेरा बच्चा 18 साल का हो जाएगा तो वह भी राजनीतिक करियर शुरू करेगा। मेरे परिवार के कुछ सदस्य बच्चे को कांग्रेस बुलाना चाहते थे।  इसलिए उन्होंने पार्टी के नाम पर अपने बच्चे का नाम रखा है।