बेटा-बेटी की होने वाली थी शादी, लेकिन दुल्हन की माँ के साथ दुल्हे का पिता हो गया फरार

ख़बरें अभी तक। गुजरात के सूरत से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो परिवारों ने एक साल पहले अपने बच्चों का आपस में रिश्ता जोड़ा और फरवरी के दूसरे हफ्ते में लड़का लड़की की शादी होने वाली थी। लेकिन  शादी से पहले दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां भाग गए। परिवार के अनुसार दोनों एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे और आशंका है कि दोनों ने शादी कर ली है।

भागे हुए पुरुष की उम्र 48 वर्ष है और महिला 46 साल की है। लड़के का पिता जहां कटारगाम इलाके से गायब हुआ, तो वहीं महिला नवसारी से लापता है। बताया गया 10 दिन पहले शिकायत के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तब दोनों परिवारों ने रिश्ता तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, लापता होने से पहले ही दोनों एक दूसरे को जानते थे और जवानी के दिनों में एक दूसरे से शादी करना चाहते थे।