Nora Fatehi के ‘गर्मी चैलेंज’ से बादशाह हुए पसीना-पसीना,देखें वीडियों

खबरें अभी तक। फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी आने वाले शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में नोरा फतेही अहम भूमिका में नज़र आएंगी। वहीं एक बार फिर नोरा अपने डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बनाती नजर आएगी। जिसका ट्रेलर तो आप गर्मी सॉन्ग में देख ही चुके है। वहीं इस बीच अब नोरा लोगों को गर्मी चैलेंज दे रही हैं।

जी हां, इस चैलेंज के तहत फ़िल्म के गर्मी गाने का हुक स्टेप करने के लिए कहा जाता है। इसी के चलते मजेदार बात तो ये है कि नोरा ने इस बार खुद गर्मी गानें के सिंगर और रैपर बादशाह को भी हुक स्टेप करने के लिए चैलेंज कर दिया है। वहीं मजेदार वाक्या तो ये है कि  इस चैलेंज के बाद बादशाह की कुछ एक हरकते तो ऐसी है कि उसे देखकर अप अपनी हंसी बिल्कुल नही रोक पाएंगे।

नोरा ने यह मस्तीभरा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि नोरा बादशाह को हुक स्टेप करने के लिए उकसा रही है।बादशाह इंकार कर देते हैं। मगर, नोरा है कि उनके पीछे ही पड़ जाती हैं। हालत यह होती है कि बादशाह को हर जगह नोरा ही नोरा नजर आने लगती हैं। वीडियो के अंत में दिखाया जाता है कि बादशाह गर्मी गाना देखते हुए ना चाहते हुए भी ज़मीन पर लेटकर हुक स्टेप करने लगते हैं।