जेपी नड्डा के बीजेपी अध्यक्ष बनने पर शिमला में कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

खबरें अभी तक। जेपी नड्डा के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। शिमला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर और लड्डू बांट कर अपनी खुशी जाहिर की।

शिमला बीजेपी मंडल के महामंत्री गगन लखन पाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। राष्ट्रीय राजनीति में अब हिमाचल प्रदेश का योगदान और भी बढ़ेगा। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे प्रदेश के एक व्यक्ति को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गौरव की बात है।