विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का अध्यक्ष होना मेरे लिए गौरव की बात: राजीव बिंदल

ख़बरें अभी तक। विधानसभा अध्यक्ष के बाद अब  हिमाचल भाजपा के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद डॉ राजीव बिंदल बीती शाम पहली बार सोलन पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो भी दायित्व दिया है वो उनके लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और उस पार्टी का अध्यक्ष होना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है । भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर और ढोल की थाप पर नाचते हुए सोलन मॉल रोड़ पर राजीव बिन्दल का स्वागत किया का।

उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें पहले विधानसभा अध्यक्ष पर नियुक्त किया उन्होंने वहां 2 वर्षों तक कार्य करते हुए शक्तियों का प्रयोग किया और अब उन्हें पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया है, जिसे वो पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

सतपाल सत्ती के कार्यकाल को बिंदल ने सराहा

बिंदल ने  कहा कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने बेहतरीन कार्य कर संगठन को मजबूत किया है,उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है।

पार्टी हाईकमान ने दिखाया है विश्वास,उस पर उतरूंगा खरा

डॉ बिंदल ने कहा कि पार्टी ने जो उनपर विश्वास करते हुए एक अहम पद का कार्यभार सौंपा है वो उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे, और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा जोर लगाएंगे।