CAA के पक्ष में ग्रेट खली, बोले आंतकवादियों को नहीं घुसने देंगे

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के देहरा में रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ढलियारा पब्लिक स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल के एनुअल फंक्शन में पहुंचकर उन्होंने बच्चों को  सम्मानित भी किया और नशे से दूर रहने की सलाह भी दी। दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने कहा कि सबसे पहले डॉ राजेश ठाकुर का धन्यवाद करते हैं कि जिन्होंने अपने स्कूल में बुलाया हैं। उन्होंने कहा कि अपने हिमाचल में आया हूं इसलिए बहुत अच्छा लग रहा है। खली ने कहा कि यहां जल्द ही एक शो भी करेंगे। उन्होंने कहा कि हम हर जगह शो करवाते हैं। हमनें उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में शो किए हैं।

उन्होंने कहा कि युवा नशे को छोड़ कर स्पोर्ट्स में आगे आएं। खली ने कहा नशा पंजाब में पहले बहुत ज्यादा था उन्होंने कहा धीरे-धीरे नशा हिमाचल ओर पूरे हिंदुस्तान में अपने पैर पसार रहा है। उन्होंने कहा की मैं चाहता हूं बच्चों को स्पोर्ट्स की तरफ बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह करते हुए कहा कि बच्चों को किसी भी खेल की तरफ बढ़ावा दें ताकि बच्चे नशे से दूर रहे। जब उनसे पूछा गया के क्या वह हिमाचल प्रदेश सरकार को भी कोई सुझाव देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मैं क्या सलाह दे सकता हूँ।

CAA के पक्ष में हैं द ग्रेट खली, बोले आंतकवादियों को नहीं घुसने देंगे

द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने कहा कि वह सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों से घुसपैठ करके कई लोग भारत में अवैध रूप से घुस रहे हैं ऐसा नहीं होना चाहिए।  खली ने कहा हमारे देश में पहले से ही बहुत भूखमरी व बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही घुसपैठिए हमारे देश में आएंगे तो क्राइम और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान – हिंदुस्तान के नागरिकों के लिए बना है उग्रवादियों के लिए नहीं बना है। खली ने कहा कि जो माइनॉरिटी दूसरे देशों में परेशान किए जाते हैं उनके लिए यह कानून बना है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया को पता है पाकिस्तान – बांग्लादेश जैसे देशों में माइनॉरिटी का क्या हाल हो रहा है। इसलिए उन लोगों को हिंदुस्तान नागरिकता देता है तो बहुत अच्छी बात है। दिलीप सिंह राणा उर्फ खली ने यह भी कह दिया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से कोई आए और आंतकवाद फैलाए व 15-15 बच्चे पैदा करे वह हिंदुस्तान के लिए ठीक नहीं है।

जून 2020 में ढलियारा आएंगे द ग्रेट खली, करेंगे शो

ठाकुर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट्स के एमडी डॉ राजेश ठाकुर ने कहा की द ग्रेट खली आकर उनके स्कूल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जल्द ही जून महीने से पहले यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेसलिंग शो आयोजित किया जाएगा।

मां बगलामुखी मंदिर भी आएंगे द ग्रेट खली

मां बगलामुखी मंदिर के पुजारी आचार्य सचिन शर्मा व बीजेपी जिला मीडिया प्रभारी अविनाश सेठी ने कहा कि उन्होंने द ग्रेट खली को माँ बगलामुखी मंदिर आने का न्योता दिया व उन्होंने स्वीकार भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि खली जल्द ही मंदिर में आएंगे ऐसा वह कहकर गए हैं। इस मौके पर मंत्रोउच्चरणं के साथ माँ बगलामुखी की चुनरी भी भेंट स्वरूप खली को दी गई।