जानिए ‘अलिया भूतिया प्रकाश’ की रहस्यमय जगह के बारें में, जहां से आज तक कोई इंसान जिंदा नहीं लौटा

ख़बरें अभी तक। दुनिया में कई तरह की अजीबोगरीब जगहें मौजूद हैं। वहीं आज हम आपको भारत की एक ऐसी रहसम्य जगह के बारें में बताएंगे जिसे सुनकर आप आशर्चयचकित हो जाएगे। तो चलिए जानते है अलिया भूतिया प्रकाश (Aleya Ghost Light) के बारें में………अलिया भूतिया प्रकाश पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश के सुंदरवन के दलदली भागों में देखे जाने वाला रहस्यमय प्रकाश है। यहां के मछुआरों के अनुसार ये प्रकाश जिसने भी देखा है या फिर इसका पीछा किया है तो उसकी मौत निश्चित है।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर आप इन प्रकाश का पीछा करते है तो इसका प्रकाश कम होने लगता है और अगर पीछा करना छोड़ देते है तो ये आपके पीछे आने लगता है। इससे घबराकर लोगों की दिमागी हालत ख़राब हो जाती है और वो पागल हो जाता है। साथ ही वो व्यक्ति इस दलदल से कभी वापिस नहीं आ पाता और भूख-प्यास के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है।

कुछ लोगों का मानना है कि इस भूतही प्रकाश का नाम Aleya बंगाल के राजा सुतंजय के बेटे अलंजय पर पड़ा। अलंजय को अलिया भी कहा जाता है जिसकी मृत्यु सुंदरवन के डेल्टा में बाघ के शिकार के दौरान दलदल में डूब कर हो गई थी। ऐसा कहा जाता है कि अलिया ने जिस बाघ का शिकार किया था वो बाघ और अलिया का शरीर मरने के बाद चमकीले प्रकाश में बदल गया था। तभी से इन प्रकाशो को Aleya Ghost Light  कहा जाने लगा है।

वहीं वैज्ञानिको का मानना है कि यह प्रकाश गैसों के आयनीकरण के फलस्वरूप उत्पन्न होते है। गैस जैसे Diphosphane (P2H4) और Methane (CH4), जो की जैविक प्रदार्थों से निकलती है और ये जैविक प्रदार्थ दलदल में मरे हुआ इन्सान या कोई जीव के शरीर हो सकते है।

ये गैस ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही आयनीकृत हो जाती है और इनसे प्रकाश निकलने लगती है क्योंकि इनमे गैस अलग-अलग होती है। जिनकी अपनी अलग तरंग और आयाम होती है। परिणाम स्वरूप इनमे चमकीलापन आ जाता है और वहीं प्रकाश के गतिशील होने का कारण हवाओं को बताया है।