Vivo जल्द लॉन्च कर सकता है अपना 5G फोन,3C पर किया गया लिस्ट

खबरें अभी तक। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo जल्द ही एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि यह फोन 5G सपोर्टिव होगा। इस फोन को 55W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ लॉन्च किए जा सकता है। वहीं इस फोन को चीन की कम्पलसरी सर्टिफिकेट डाटाबेस पर लिस्ट किया गया है। बता दें कि इस वेबसाइट को 3C भी कहा जाता है। लिस्टिंग की मानें तो Vivo के नए स्मार्टफोन के आसार लग रहे है।

साथ ही आपको बता दें कि कुछ दिन पहले Vivo के एक फोन को V1950A मॉडल नंबर क साथ TENAA पर स्पॉट किया था। इसे Vivo Nex 3 5G फोन बताया जा रहा है। वहीं खबर तो ये भी है कि इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकते है। इसके साथ ही 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी एड किया जा सकता है। अब जो फोन 3C डाटाबेस पर स्पॉट हुआ है उसकी लिस्टिंग की मानें तो नए Vivo फोन का मॉडल नंबर V1955A है। इस फोन के साथ 55W चार्जर दिए जाने के कयास लगाए जा रहे है जिसका मॉडल नंबर V5550L0A0-CN है।

वहीं अगर Vivo के हालिया पोर्टफोलियो की मानें तो कंपनी जल्द ही अपने iQoo सब-ब्रांड के तहत एक नया फोन लॉन्च करने पर विचार कर रही है। जिसका नाम Vivo iQoo Neo 855 होने की संभावना है। आपको ये फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश मिल सकता है। वहीं 3C लिस्टिंग से कंपनी के नए फोन के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

वहीं लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Vivo को लेटेस्ट सर्टिफिकेशन मिल गया है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फोन को जल्द ही लॉन्च किए जानें की संभावना है। वहीं V1955A मॉडल नंबर की जानकारी एंड्रॉइड-फोक्स्ड ब्लॉग Playfuldroid.com ने दी है। लेकिन वहीं  कंपनी की तरफ से इस बारें में कोई भी आधिकारिक जानकारी घोषणा नही की है।