फिर बदला मौसम का मिजाज, राजधानी दिल्ली समेत कई इलाकों में बारिश

ख़बरें अभी तक। राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। इसी के चलते गुरुवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान कहीं कहीं ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज की गई। वहीं नमी  का स्तर 97 फीसदी तक दर्ज हुआ है।  माना जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव हुआ है।