16 जनवरी को होगा उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव

ख़बरें अभी तक। उत्तराखण्ड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। नये प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इस चुनाव के लिए केंद्रीय भाजपा नेतृत्व की तरफ से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखण्ड पहुंच रहे हैं।

बता दें कि राज्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अभी अजय भट्ट के पास है। अजय भट्ट अब नैनीताल से लोकसभा सांसद बन गए हैं। अजय भट्ट का प्रदेश अध्य्क्ष कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। जिसके चलते अब शिवराज चौहान और दूसरे बड़े नेता राजधानी में प्रदेश के पदाधिकारियों साथ मुलाकात करने के दौरान चुनाव प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे। जिसके बाद 16 जनवरी को प्रदेश कार्यालय पर नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का चुनाव किया जाएगा।