598 ग्राम चरस बरामदी मामले में एक और गिरफ्तारी, अब महिला सप्लायर कुल्लू से गिरफ्तार

ख़बरें अभी तक। सुंदरनगर पुलिस ने गत रोज नेशनल हाईवे 21 पर एक युवक को 598 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। वही इस मामले में अब पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। पुलिस ने एक महिला सप्लायर को कुल्लू से गिरफ्तार किया है। वहीं जानकारी देते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरुबचन सिंह ने बताया कि सुंदरनगर पुलिस ने चरस के साथ पालमपुर के 26 वर्षीय युवक सचिन को गिरफ्तार किया था।

जिससे पूछताछ में एक महिला सप्लायर का सुराग मिला था और इसी के चलते पुलिस ने कुल्लू में दबिश देकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने चरस आरोपी से पूछताछ में मिले सुराग पर कार्रवाई की और कुल्लू से चरस का कारोबार करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस सुंदरनगर ले आई है और महिला से गहनता पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा और हिमाचल को नशा मुक्त राज्य बनाया जायेगा।