तेजाब पीड़ित महिलाओं को पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड

ख़बरें अभी तक। तेजाब पीड़ित महिलाओं के लिए उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। इसी के चलते अब उत्तराखंड सरकार तेजाब पीड़ित महिलाओं को पेंशन देगी। इसके साथ ही तेजाब पीड़ित महिलाओं को पेंशन देने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘छपाक’ से प्रेरित होकर उत्तराखंड सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। वहीं इस पर जानकारी देते हुए महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि वर्तमान में कहीं भी तेजाब पीड़ितों को पेंशन देने की व्यवस्था नहीं है।

लेकिन उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण विभाग ने हर महीने सात से दस हजार रुपये पेंशन का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट में इसे मंजूरी के बाद ही इस पर अमल हो पाएगा। उत्तराखंड में यदि इसे कैबिनेट की मंजूरी मिली तो उत्तराखंड तेजाब पीड़ितों को पेंशन देने वाला देश का पहला राज्य होगा।